“ देश सुधारो “
देश के करता धर्ता हो गये
बेकाम
जनता को उल्लू बनाते है
न रह गया इनका कोई काम
मिटने की कगार पर है
प्रजातंत्र का नाम.| देश के ..||
कर्नाटक चुनाव मे लगे है नेतागण
देश का न करते न कल्याण
अपना मुद्दा भूल
जाते
मदारी जैसा करते है काम| कर्नाटक चुनाव ..|
धंधा चवपट हो गया छोटे व्यापारीगण का
माल चल रहा माल्वालो का
खत्म हो गया धंधा छोटे व्यापारी का
विचित्र है विकास का
काम |धंधा चवपट...|
स्वच्छता अभियान धूम धाम से आया
नेतागण ने झाड़ू दिखा कर
कर लिया अपना
नाम
दलित करता सदा सफाई का काम | स्वछता अभियान ..|
पन्ना..२..
“२”
झूटी नगरिया न भाती कवी को
रह गया केवल २ नम्बर का काम
अशांती
है योमन मे
सज्जन का न है देश मे काम | झूटी नगरिया ..|
भूख की आग़ जल रही आम आदमी के उदर मे
अन्नदाता
है बहुत परेशान
आत्म हत्या
खुसी से गले लगाते
ये कैसा है
विकास का काम |भूख की ...|
लुभावने वाला भाषण देते नेतागण
माँ बहनो
का सुनो ब्यान
नित्य बलात्कार देश के कोने मे होते
महिला है
बहुत परेशान | लुभावने वाला भाषण ..|
कानून व्यवस्था देश की है माँ सा अल्लाह
न्याय पालिका है बहुत परेशान
अपराधी
का है बोल बाला मढ़ गाव मे
भू० पूरब सैनिक ७६ वर्स का है परेशान |.कानून व्यवस्था..|
एम० एस ० लाल भू ० पू ० सैनिक
No comments:
Post a Comment