" मेरा - जन्म दिन "
आज मै धरा पर आया था
परिवार ने खूब धूम मचाया था
थाली बजा बजा कर मौसी ने सोहर गाया था
बुवा ने खूब दिल से दुमके लगाया था | आज मे ..|
आज मै ७५ साल का बुड़ा हो गया हूँ
शाहस मेरा जीवन साथी है
शांती प्रेम का सच्चा पुजारी हूँ
जनता का मै सेवक हिरदय से हूँ | आज मै ..|
अंग्रेजी थोड़ी थोड़ी आती है
गीट पीट कर बाते कर लेता हूँ
भारत माता मुझे अति प्यारी है
माँ की सेवा करने के लिए जीता हूँ | अंग्रजी थोड़ी ...|
२१ साल फोज मे सेवा किया
ब्रेन गन चलाना आता है
६२ मे चाइना युद्ध मे भाग लिया
६५ और ७१ के युद्ध मे पाक को ढेर किया | २१ साल ..|
दिल मेरा भरा नही देश सेवा करते करते
दिल सीमा पर जाने के लिए मचलता है
चाह है बस दिल से मेरी आखरी है
शैस जीवन जन हित मे बिताऊ | दिल मेरा ..|
डॉ ऐम०एस लाल एडवोकेट
No comments:
Post a Comment